diwali horizontal

आगजनी से एक रिहायशी  झोपड़ी  जल कर राख ।

0 204
पीडित परिजन ने आग लगाने का आरोप लगाया ।
राजापाकड़/कुशीनगर :  तमकुहीराज तहसील अन्तर्गत विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांस गांव टोला तिलंगवा पट्टी निवासी एक ब्यक्ति ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर आग  लगाने का आरोप लगाते हुऐ स्थानीय थाना पे प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही कि मांग की है। पीडित श्यामनारायण  पुत्र प्रयागदास ने इस मामले में पुलिस  को लिखित तहरीर देकर बताया कि मेरे ही गांव के कुछ लोग हमारे रिहायशी छोपड़ी में आग लगा दी।
श्यामनारायण एवं उनकी पत्नि ने  बताया कि उनकी रिहायशी झोपड़ी  मे बीते रात आग लगाई है लेकिन  मुकामी पुलिस को घटना नामजद लिखित सूचना देने के बावजूद कोई  कार्रवाई नहीं कर सकी है। आग से झोपड़ी मे रखा सारा सामान जल गया । आग पर ग्रामीणों ने काफी  मशक्कत के बाद काबू पाया है।पीडित श्यामनारायण एवं  उनकी पत्नि ने मुकामी थाने का चक्कर  लगा रहे हैं लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। पंडित परिवार ने उच्चाधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग  की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.