diwali horizontal

बाराबंकी सिपाही ने खुद को सरकारी राइफल से मारी गोली मौत से मचा हड़कंप

0 173

बाराबंकी : पुलिस लाइन के बैरक में हरदोई जनपद के रहने वाले सिपाही ने खुद को अपनी सरकारी इंसास राइफल से गोली से उड़ा लिया। सिपाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर एसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे हरदोई जनपद का मूल निवासी सिपाही सोनू कुमार बीते 10 मार्च को गोंडा से स्थानांतरित होकर बाराबंकी पुलिस लाइन आया था। सिपाही सोनू को बीते 23 मार्च को जिला कारागार में निरुद्ध कैदी को लेकर झारखंड प्रदेश के हजारीबाग की जेल में स्थानांतरित करने के लिए भेजा गया था।

27 मार्च को वह वापस बाराबंकी लौटा था। रविवार को करीब 10:30 बजे पुलिस लाइन की बैरक से गोली की आवाज सुनकर पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारी उस ओर दौड़े बैरक में सभी पहुंचे तो देखा कि सिपाही सोनू कुमार लहुलुहान जमीन पर पड़ा हुआ है। पास में ही उसकी इंसास राइफल भी पड़ी हुई है साथी पुलिसकर्मी जब तक उसे अस्पताल भेजते सिपाही सोनू कुमार की मौत हो चुकी थी। सिपाही द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पाकर मौके पर एसपी यमुना प्रसाद समेत अभी अधिकारी पहुंचे।सिपाही के परिजनों को फोन से अधिकारियों ने सूचना दे दी है। घटना के पीछे के कारण की जानकारी किसी को नहीं है। पूरा विभाग इस घटना को लेकर हतप्रभ दिख रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.