
एक्सपर्ट से बातचीत काजल तिवारी डाइटिशियन गैस्ट्रो सर्जरी विभाग केजीएमयू लखनऊ)
लखनऊ : होली रंग जमाने के साथ जमकर खाने-पीने का भी त्योहार है। इस खुशी के मौके पर गुझिया जलेबी खाकर गिल्ट में आने की जरा भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है दिमाग लगाकर फेस्टिवल एंजॉय करने की तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि अपना रोजाना का वर्कआउट शेड्यूल न बिगाड़ें बल्कि इसके लिए 20 मिनट एक्स्ट्रा रखें। होली वाले दिन और होली के बाद भी थोड़ा ज्यादा वर्कआउट कर लें।
त्योहार के टाइम पूरे समय हाइड्रेट रहें। होली पर काफी वक्त तक बाहर रहना पड़ता है लिहाजा नारियल पानी और सादा पानी पीते रहे हैं। ध्यान रखें कि होली के रंग भी आपको डिहाइड्रेट करते हैं बाहर से मिठाई और स्नैक्स खरीदने के बजाय इन्हें घर पर बनाने की कोशिश करें। ये हेल्दी हों इसके लिए इनमें गुण पाम शुगर ऑलिव ऑइल ऑर्गेनिक घी वगैरह का इस्तेमाल करें।
डायट में ड्राई फ्रूट्स और नट्स का इस्तेमाल करें। ये हेल्दी होने के साथ टेस्टी होते हैं साथ ही फेस्टिव सीजन को भी सूट करते हैं अगर आप खाना नहीं बना पा रहीं तो हेल्दी ऑप्शंस चुनें
त्योहार पर बनने वाले हेवी खाने के बजाय वेजिटेबल सूप फ्रूट सैलड या सिर्फ दाल खा सकते हैं। ध्यान रखें कि आपके पोषण में कमी न आने पाए। दही या मट्ठा भी आपके पेट को सही रखेगा शुगर के मरीजों का खानपान संतुलित होना चाहिए मीठे पकवानों से दूरी बनाएं खानपान में ऐसी थोड़ी सी सावधानियों से आप स्वस्थ तरीके से होली का आनंद उठा सकते हैंl