
सहारनपुर :जनपद पुलिस होली पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट रही निरंतर भ्रमणशील रहकर शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी गई जिसके चलते जनपद में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।जनपद सहारनपुर में होली के पर्व पर शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर डॉक्टर एस चन्नप्पा द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गये हैं। उक्त आदेशों के चलतें समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया तथा शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुये नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देशों के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त आमजन की सुरक्षा के लिए होली पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध का समस्त राजपत्रित अधिकारी क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करते हुये स्थितियों का जायजा लिया गया तथा आम जनमानस को होली के पर्व को मनाने के साथ-साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी की गई है।
इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर आमजन को होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के साथ-साथ कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की गई।