diwali horizontal

संक्रमण की चपेट में बैंक कर्मचारी

0 176

 मोहनलालगंज : क्षेत्र में कोरोना वायरस लगातार तेजी से अपने पावँ पसारता जा रहा है। मोहनलालगंज बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कार्यरत पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से हडकंप मच गया।   बैंक  शाखा को सैंनिटाईज कराया गया व संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए। जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया  की शाखा में  कार्यरत पाँच कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई।

जिसके बाद पाँचों कर्मचारियों को होम आईशोलेट करा दिया गया है। वहीं, बैंक मैनेजर विनय सिंह ने बताया कि कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बैंक की शाखा को सैंनिटाईज कराया गया व संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें सभी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। संक्रमित कर्मचारियों में तीन पुरूष व दो महिलाएँ शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की अधीक्षका ज्योति काम्ले ने बताया कि बुधवार को मौरावां रोड निवासी एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.