diwali horizontal

शराब तस्कर गिरफ्तार, अवैध कच्ची शराब बरामद

0 222
लखनऊ : बंथरा पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बंथरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त मोनू पुत्र मुकेश निवासी ग्राम नानामऊ बंथरा को बहद ग्राम कांजीखेड़ा से गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.