diwali horizontal

हुसैनाबाद ट्रस्ट जल निगम के अधिकारियों पर दर्ज कराए F.I.R : मौलाना सैफ अब्बास

0 262

लखनऊ  :  यूपी की राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज स्थित स्मार्ट सिटी के काम मे बड़ी लापरवाही के चलते हुसैनाबाद ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले सैकड़ो वर्षो पुराने शाह नजफ इमामबाड़े की बाउंड्री गिर गई जिसके बाद शिया समुदाय के लोगो समेत धर्मगुरुओ में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है ऐसे में शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने भी जल निगम विभाग की इस लापरवाही के बाद कड़ी निंदा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है ।।

जल निगम की बड़ी लापरवाही के चलते लखनऊ के हज़रतगंज स्थित सैकड़ो साल पुराने  धार्मिक स्थल शाहनजफ इमामबाड़े की बाउंड्री गिरने के बाद शिया समुदाय के धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की ये कोई पहला मामला नही है इससे पहले नगर निगम की लापरवाही देखने को मिली थी इससे ये साफ होता है की कही न कही हुसैनाबाद ट्रस्ट को नुकसान पहुचने का काम किया जा रहा है हुसैनाबाद ट्रस्ट को चाहिए की जलनिगम के अधिकारियों पर F.I.R दर्ज कराए ताकि आगे इस तरह की लापरवाही नही देखने को मिले क्यो शाहनजफ एक पवित्र धामिर्क स्थल है और इससे लाखो लोगो की आस्था जुड़ी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.