
लखनऊ :अमीनाबाद स्थित महिला कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के पीछे स्थित मैदान में झाड़ियों और सूखे पत्तों में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हॉस्टल के स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। अमीनाबाद बाजार में खड़ी दमकल के साथ कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद हजरतगंज फायर स्टेशन से दूसरी गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर अमीनाबाद आलोक कुमार राय ने बताया कि आग मैदान में झाड़ियों और सूखे पत्तों में लगी थी। हॉस्टल तक आग नहीं पहुंच सकी थी। जिससे बड़ा हादसा बाल-बाल बच गया। वहीं, फैजुल्लागंज गंज के राधा कृष्ण मंदिर के पास बस्ती में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।व ही बस्ती में रह रहे लोग त्यौहारों में अपने घर गए हुए थे। कई परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई