diwali horizontal

लखनऊ खबर लाइव

0 294

गोंड समर्थकों सहित ली जनता दल यू की सदस्यता
लखनऊ : जनता दल (यू )के प्रदेश कार्यालय में लोक समता पार्टी के प्रदेश महासचिव राजमन गोंड अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह की उपस्थित में जनता दल (यू )की सदस्यता ग्रहण की। लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र की पार्टी का जनता दल (यू )विलय हो चुका है। इसी क्रम में प्रदेश के तमाम लोक समता पार्टी के कार्यकतार्ओं पदाधिकारी जनता दल (यू )की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए गोंड बिरादरी की भागीदारी राजनीति में बहुत कम है जनता दल यूनाइटेड गोंड बिरादरी के आगामी विधानसभा चुनाव में उनके उचित भागीदारी दी जाएगी। सभी साथियों को फूल माला पहनाकर कार्यालय में स्वागत किया गया। जनता दल (यू )के प्रदेश महासचिव प्रवक्ता प्रोफेसर केके त्रिपाठी हरि शंकर पटेल प्रदेश महासचिव संगठन, शैलेंद्र वर्मा महासचिव कार्यालय प्रभारी,अमन यादव,डॉ जितेंद्र सिंह विकास आनंद शहर अध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा सहित सभी पदाधिक रियों ने जनता दल ग्रहण करने वालों का आभार व्यक्त किया ।

 

कोविड के इलाज को उत्तर रेलवे ने की 50 बेडों की व्यवस्था

लखनऊ : कोविड 19 के  पुन: बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए लखनऊ स्थित मंडलीय चिकित्सालय में कोविड 19 से संक्रमित रोगियों के इलाज हेतु 50 बेडों की व्यवस्था निर्धारित की गयी है।इस चिकित्सा व्यवस्था के तहत चिकित्सालय में कोविड 19 से ग्रसित एल-1 एवं एल-2 श्रेणी के रोगियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है जिसमे प्रत्येक बेड पर आक्सीजन की सुविधा सहित कार्डियक मॉनिटर उपलब्ध रहेंगे।

पूर्व की भांति इस बार भी राज्य सरकार की संस्तुति पर कोविड 19 के रोगियों के इलाज हेतु नामित इस चिकित्सालय में रेल कर्मचारियों सहित अन्य आमजन रोगियों को कोविड 19 से उपचार की सुविधा उपलब्ध करने हेतु कराई जायेगी। इलाज के दौरान संक्रमित रोगियों के खान पान इत्यादि की व्यवस्था रेलवे प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जायेगी एवं 24 घंटे, 21 चिकित्सकों एवं अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा निरंतरता से अविराम गति से सम्पूर्ण चिकित्सा प्रक्रिया की मानिटरिंग करते हुए समस्त व्यवस्था को अत्यंत सुगमतापूर्वक संचालित करने की व्यवस्था निर्धारित की गयी।

कोरोना नियंत्रण को लेकर मलिहाबाद में बैठक

मलिहाबाद : कोरोना वायरस के नियंत्रण तथा रोकथाम के लिए सोमवार को मलिहाबाद तहसील सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देशन में उपजिलाधिकारी अजय कुमार राय की अध्यक्षता में नगर पंचायत मलिहाबाद की बैठक सम्पन हुई। इस बैठक में व्यापार मंडल, नगर के कोटेदार, मोहल्ला निगरानी के लोग मौजूद रहे।बतातें चलें कि मलिहाबाद तहसील सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी अजय कुमार राय ने नगर पंचायत मलिहाबाद की एक बैठक की बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के नियंत्रण तथा रोकथाम के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन होना चाहिए।

बैठक में एसडीएम ने कहा की कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश के निर्देशन में जनजागरूकता के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया कि 45 वर्ष से ऊपर के उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें तथा बाहर प्रदेशों से आने वाले लोगों की जानकारी रक्खें।

एसडीएम ने लोगों को संदेश देते हुए कहा है कि वैक्सीन लगवाने से किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट नही होता है इसलिए तत्काल अस्पताल जाकर वैक्सीन लगवाएं ताकि इस महामारी से बचा जा सके। बैठक में आए व्यापार मण्डल, नगर के कोटेदारों, तथा मोहल्ला निगरानी समिति के लोगों से कहा गया कि मास्क का उयोग बहुत जरूरी है खुद भी इस का पालन करें तथा दूसरों को भी मास्क लगाने के लिए जागरूक करें। बैठक में तहसीलदार शम्भूसरण, प्रेमनारायण, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मलिहाबाद, स्वास्थ्य विभाग के राजेश सिंह, नगर के कर्मचारी सहित लोग मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.