diwali horizontal

लखनऊ में कोरोना फि‍र से हुआ कातिलाना, एलयू के सीन‍यर प्रोफेसर की मौत

0 125

लखनऊ : वायरस लखनऊ में जानलेवा होता जा रहा है। संक्रम‍ितों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी के सीन‍ियर प्रोफेसर बृजेश कुमार शुक्ला (58) की वायरस ने जान ले ली। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि कला संकाय के अधिष्ठाता पद्मश्री से सम्मानित संस्कृत विभाग के आचार्य बृजेश शुक्ला को कुछ दिनों पूर्व कोरोना का संक्रमण हुआ था। जिसके बाद उन्हें लोहिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हॉस्पिटल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। बीते 23 मार्च को विश्वविद्यालय में अभिनव गुप्त संस्थान का शुभारंभ हुआ था। जिसमे प्रो शुक्ल की अहम भूमिका रही। उन्होंने यहां कई पीएचडी कोर्स भी शुरू कराने की तैयारी की थी।

गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एके शर्मा की भी कोरोना से मौत हो गई थी। लखनऊ विश्वविद्यालय में करीब 14 शिक्षक कोरोना से संक्रमित हैं। सोमवार को यहां डिप्टी रजिस्ट्रार भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। शिक्षकों का कहना है कि प्रोफेसर शुक्ला के निधन से विश्वविद्यालय को बड़ी क्षति हुई है। वहीं, दूसरी ओर छात्र नेताओं ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय को पूरी तरह से बंद करने की मांग उठाई है। अभी यहां 10 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास चल रही है। दो मौत के बाद जागा प्रशासन, यूनिवर्सिटी

बंद करने के लिए लिखेगा डीएम को पत्र

लखनऊ विश्वविद्यालय में कोरोना से 2 शिक्षकों की मौत के बाद प्रशासन जाग गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह का कहना है कि आज जिला अधिकारी को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय बंद करने का अनुरोध किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.