diwali horizontal

पेट्रोल डीजल में नौवें दिन टिकाव

0 146

नईदिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों मेंं जारी सुस्ती के बावजूद आज घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार नौ वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। 30 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम हो कर 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 23 पैसे कम हो कर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया था। तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार गुरूवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूरी दुनिया में कोरोना के कहर के जारी रहने और कई देशों में इससे मांग प्रभावित होने की आशंका में कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में सुस्ती जारी रही।

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली 90.56 80.87
मुंबई 96.98 87.96
चेन्नई 92.58 85.88
कोलकाता 90.77 83.75

Leave A Reply

Your email address will not be published.