diwali horizontal

मायावती की अपील गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त में लगाया जाए कोरोना का टीका

0 184

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है और सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है जिसे देखते हुए आज आंबेडकर जयंती के दिन सभी गरीबों व जरूरतमंदों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाया जाना चाहिए। बता दें कि प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 250 रुपये लिया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महामारी की रफ्तार बढ़ने से लोग पलायन कर अपने राज्यों को लौटने का मन बना रहे हैं। राज्य सरकारें उनके वहीं रुकने का इंतजाम करें क्योंकि ऐसे लोगों से उनके गांव-घरों में संक्रमण बढ़ सकता है।उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने 14 अप्रैल 1984 को बसपा की स्थापना की थी। बसपा आज भी उन्हीं के सपनों को लेकर आगे बढ़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.