diwali horizontal

मुख्तार अंसारी ने मांगा बेड तकिया कूलर और फिजियोथेरेपिस्ट, कोर्ट ने पूरी की डिमांड

0 237

बांदा  : पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल लाए गए यूपी के विधायक मुख्तार अंसारी की मंगलवार को मऊ की गैंगस्टर कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा कोर्ट से मांग की गई थी कि मुख्तार अंसारी को व्यक्तिगत रूप से मऊ न्यायालय में उपस्थित किया जाए। लेकिन अधिवक्ता दरोगा सिंह के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने पुलिस की मांग को खारिज करते हुए 60 दिनों की ज्यूडिशियल रिमांड दे दी है। अगली तारीख 11 जून 20121 को तय की है। वहीं मुख्तार अंसारी ने पेशी के दौरान कोर्ट से कहा कि मुझे जेल मैनुअल के हिसाब से व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

साथ ही मुख्तार अंसारी ने मांग की है कि चिकित्सकीय परीक्षण के अनुसार मुझे तकिया, बेड, कुर्सी, कूलर व फिजियोथेरेपी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। जिसके बाद गैंगस्टर कोर्ट ने बांदा जेल को आदेशित करते हुए कहा कि ये सब व्यवस्था की जाएं। ये जानकारी मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने मीडिया कर्मियों को दी। शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज मुख्तार को आंखें भी परेशान कर रही हैं। उसे कम दिखाई देने लगा है।

बता दें कि सोमवार को आंख की तकलीफ बढ़ने पर जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ को बुलवाया गया था। वहीं मुख्तार ने पंजाब की मोहाली की अदालत में सोमवार को वर्चुअल हाजिरी दी थी। बांदा जेल में आने के बाद यह दूसरी अदालत की पेशी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.