diwali horizontal

लखनऊ कोरोना अपडेट : एक दिन में कोरोना से 65 मौतें, एक माह बाद 2000 से कम मिले कोरोना संक्रमित

0 135

यूपी : में लॉकडाउन के चलते कोरोना संक्रमण तो लगातार काबू में आता दिख रहा है। वहीं, राजधानी लखनऊ में मौतें उतनी ही तेजी से बेकाबू हो रही हैं। गुरुवार को राजधानी में कोरोना ने मौतों के पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। एक ही दिन में रिकॉर्ड 65 मरीजों की मौत से डाक्टर भी हैरान हैं। इस दौरान 1865 नए लोग वायरस की चपेट में आए हैं। यह एक माह बाद 24 घंटे में संक्रमित होने वाले मरीजों की न्यूनतम संख्या है इससे पहले सात अप्रैल को 1333 लोग वायरस की चपेट में आए थे। इसके बाद कभी भी रोजाना संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 2000 के नीचे नहीं आई।

16 अप्रैल को तो अधिकतम संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या रिकॉर्ड 6598 तक पहुंच गई थी। अब तक एक दिन में 24 अप्रैल को सर्वाधिक 42 मौतों का रिकॉर्ड था अब लखनऊ में 2003 लोगों की वायरस से जान जा चुकी है। बीती गुरुवार को 3755 लोग स्वस्थ हुए। इससे आंशिक राहत महसूस हो रही है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार घट रही है। अब लखनऊ में सिर्फ 29827 सक्रिय मरीज रह गए हैं। जबकि अप्रैल में सक्रिय मरीजों की संख्या 60 हजार के करीब पहुंच चुकी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.