diwali horizontal

डिवाइडर से टकराई कार, मेडिकल छात्र की मौत, दो घायल

0 235

लखनऊ :आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह सड़क हादसा हुआ। कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल हुए एमबीबीएस छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। अलीगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही कार गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे ठठिया थाना क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में अलीगढ़ निवासी करीम पुत्र इश्तियाक, फरीद पुत्र नसीर, अमरुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन सवार थे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही ठठिया थाना पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां इलाज के दौरान करीम पुत्र इश्तियाक की मौत हो गई। घायल फरीद और अमरुद्दीन का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कार सवारों के परिजनों को हादसे सूचना दे दी है। बताया गया कि करीम लखनऊ के एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। यह लोग उसे छोड़ने लखनऊ जा रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.