diwali horizontal

विद्यालयों की मान्यता के आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून किया

0 192

लखनऊ : प्रदेश सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता के आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को इसका शासनादेश जारी किया। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता के आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई थी। मगर कोरोना संक्रमण के चलते इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन बिना विलंब शुल्क के अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.