diwali horizontal

जेपीएस राठौर जिला और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी नियुक्त

0 250

लखनऊ : भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सभी 75 जिलों में चुनाव के लिए प्रदेश सरकार के एक मंत्री और एक पार्टी पदाधिकारी को भी प्रभारी नियुक्त करेगी।

भाजपा पूरी ताकत के साथ सभी 75 जिला पंचायतों और 826 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया है,औपचारिक घोषणा बाकी है। वहीं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवारों के लिए जिलों और क्षेत्रों से पैनल मांगा गया है। पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव की कमान जेपीएस राठौर को सौंपी है। राठौर इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014, विधानसभा चुनाव 2017, लोकसभा चुनाव 2019 में भी चुनाव प्रबंधन के प्रभारी रहे हैं। इससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को प्रभारी नियुक्त किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.