diwali horizontal

समाजवादी पार्टी नेता नदीम खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता अभियान

0 185

लखनऊ : आगामी चुनाव यानी 2022 में बाईसिकिल के आवाहन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर घर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुँचाने के अभियान में जुट गई है इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के जुझारू एवं कर्मठ नेता नदीम खान के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान चलाया और आने वाले विधानसभा चुनावों का आग़ाज़ किया ।


समाजवादी पार्टी नेता नदीम खान ने कई गाँवों का भ्रमण कर लोगों को समाजवादी विचारधारा और अखिलेश यादव जी के कामों से अवगत कराया और मौजूदा सरकार की नाकामी और चरमरायी क़ानून व्यवस्था तथा उत्तर प्रदेश में बढ़ते बेरोज़गारी के आंकड़े लॉगऑन के सामने रखे और और मौजूदा सरकार की दमनकारी नीतियों से लोगों को आगाह भी किया तथा लोगो को यह भरोसा दिलाया की

अखिलेश के नेतृत्व मे समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने के बाद प्रदेश ख़ुशहाली की तरफ़ बढ़ेगा और नौजवानों को रोज़गार मिलेगा और साथ ही सभी सम्मानित साथियों के साथ अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया

इस अवसर पर नदीम खान जी के साथ जमशेद सिद्दीकी ,इश्तियाक़ बेग, दानिश बेग, इमरान खान, करन सिंह, रिज़वान,अकरम ,रईस आदि लोग उपस्थित रहे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.