diwali horizontal

जरूरतमंद मरीज को श्याम ब्लड बैंक व जिला अस्पताल में सिमरन प्रीत व अनिरुद्ध मौर्य ने किया रक्तदान

0 291

फतेहपुर : जरूरतमंद मरीज को ब्लड डोनेट कर फिर सर्व फार ह्येमैनिटी टीम ने मानवता की मिसाल कायम किया। मालूम हो कि मरीज श्याम सुंदर पुत्र  चंद्रदेव  निवासी लक्ष्मणपुर पोस्ट चुरियानी फतेहपुर  उम्र 50 वर्ष जो  जिले के प्राइवेट अस्पताल श्याम नर्सिंग होम में एडमिट है।मरीज श्याम सुंदर का हर्निया का ऑपरेशन होना है और मरीज का ब्लड और प्लेटलेट्स कम  है ।डॉक्टर ने अर्जेंट  में 2 यूनिट ओ पोजिटिब पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई। एक यूनिट श्याम ब्लड बैंक में उपलब्ध था  वो भी टीम द्वारा दिलवाया गया दूसरे के लिए मरीज के अटेंडर काफी परेशान थे। तभी श्याम ब्लड से कॉल सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के पास आई और मरीज की समस्या बताई ।

उनके पास डोनर था वो ए पोजिटिव  है और वो भी रक्तदान के लिए तैयार है  लेकिन उनको ओ पोजिटिव चाहिए जो कि ब्लड बैंक मे उपलब्ध नही है ।केस तुरंत सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया। तुरंत सिमरन प्रीत सिंह निवासी हरिहरगंज जिनका ब्लड ग्रुप ओ पोजिटिव है वो तुरंत श्याम ब्लड बैंक पहुच गई और अपना ओ पोजिटिव ब्लड रक्तदान कर मरीज के जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ की। साथ मे मरीज के अटेंडर अनिरुद्ध मौर्य  ने अपना ए पोजिटिव  जिला अस्पताल जहाँ ए पोजिटिव ब्लड की कमी है वहां  रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज कल्पना जो कि 20 साल की है और कौरा कनक निवासी है उसकी मदद की। इस तरह सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा दो जिंदगी बचाई गयी  ।दोनों परिवार वालो ने सर्व फार ह्यूमैनिटी की पूरी टीम को आशीर्वाद दिया और कहा जहा जरूरत पड़े हमको जरूर याद करिएगा । टीम से गुरमीत सिंह , भोजन जन सेवा समिति से कुमार शेखर और ब्लड बैंक टीम  उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.