
फतेहपुर : बकाया विद्युत बिल वसूली वह बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज ग्राम चांदपुर गई विद्युत विभाग व विजिलेंस टीम पर हमला करने, अराजकता की स्थिति उत्पन्न करने, राजस्व वसूली में हानि पहुंचाने तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की सुसंगत धाराओं में आरोपियों के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना चांदपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना चांदपुर को दी गई तहरीर में बताया गया है कि बकाया विद्युत बिल की वसूली हुआ विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज विद्युत विभाग व विजिलेंस टीम ग्राम चांदपुर पहुंची।जहां ग्राम चांदपुर के सतवंत सिंह पुत्र रामस्वरूप जिन पर 107897 का विद्युत बिल कृष्ण मुरारी पुत्र भूमि दान सिंह पर 144321 रुपए का विद्युत बिल बकाया है से बकाया विद्युत बिल जमा करने की बात कहने के बाद देखा गया कि इसी ग्राम का निवासी चंद्र रामचंद्र पुत्र राम आसरे जिसका बड़ा बकाया होने पर 2 माह पूर्व कनेक्शन विच्छेदन कर दिया गया था जो पुनः जोड़कर चोरी से विद्युत का उपभोग कर रहा है जिसे रंगे हाथों पकड़ा गया।
यह देख कर इसी ग्राम निवासी राम शंकर सिंह पुत्र अज्ञातअपने साथियों धर्मेंद्र सिंह (गायक) पुत्र फूल सिंह, रंज्जन सिंह पुत्र अज्ञात ने विद्युत कर्मचारियों व विजिलेंस टीम को गाली गलौज करते हुए अभद्रता करते हुए धमकियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद रामशंकर सिंह लगभग 200 लोगों के साथ आकर टीम को गांव से बाहर खदेड़ने के बाद विद्युत कर्मचारियों को चारों ओर से घेर कर बंधक बना लिया और दोबारा गांव में न घुसने की धमकी देते हुए कहा कि दोबारा आए तो हाथ पैर टूटेंगे ही साथ ही जान से भी हाथ धोना पड़ेगा ।समय की गंभीरता को देखते हुए टीम किसी तरह से जान बचाकर भागी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों में भय व्याप्त है।
उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड प्रथम बिंदकी प्रशांत कुमार शुक्ला आदि द्वारा दी गई तहरीर में उक्त लोगों के खिलाफ अराजकता की स्थिति उत्पन्न करने राजस्व वसूली में हानि पहुंचाने वह सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।टीम में उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड प्रथम बिंदकी प्रशांत कुमार शुक्ला, विद्युत उपकेंद्र चांदपुर केअवर अभियंता दीपेश कुमार ,इंस्पेक्टर विजिलेंस अजय प्रताप सिंह व उनकी टीम विद्युत कर्मचारियों में टी जी द्वितीय मनीष पाल, टीजी द्वितीय शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।