diwali horizontal

 लखनऊ के इटौंजा में दर्दनाक हादसा वैन पर पलटा बेकाबू ट्रक 5 लोगों की मौके पर मौत

0 185

लखनऊ :  के इटौंजा में शुक्रवार सुबह एक बेकाबू ट्रक वेन पर पलट गया हादसे में वैन सवार पांच लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है

प्रभारी निरीक्षक इटौंजा के मुताबिक शुक्रवार सुबह कुम्हरावा के पास बेकाबू ट्रक वेन पर पलट गया हादसे में एक मासूम सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला उनको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है पुलिस के मुताबिक सभी घायल व मृतक उन्नाव के रहने वाले हैं वह लखनऊ से सीतापुर जा रहे थे अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है परिजनों को बुलाया गया है घायलों की स्थिति बोलने की नहीं है वह हमसे मिले कागजों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया है उनके आने के बाद ही मृतकों और घायलों की शिनाख्त हो सकेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.