
लखीमपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता का शिकार हुईं प्रस्तावक अनीता यादव से की मुलाकात
लखनऊ : कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी तीन दिनों के यूपी दौरे पर हैं आज दूसरे दिन प्रियंका गांधी लखनऊ से लखीमपुर खीरी पहुंचीं यहां प्रियंका गांधी ने खीरी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी की शिकार हुईं रीतू सिंह एवं अनीता यादव से मुलाकात कर उनका दर्द जाना

पसगवां में प्रियंका वाड्रा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रस्तावक अनीता यादव से मुलाकात की बता दें ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अनिता सिंह से दो युवकों ने मारपीट की थी इस पर प्रियंका ने ट्वीट भी किया था उधर प्रियंका के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा

लखीमपुर में प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता का शिकार हुईं प्रस्तावक अनीता यादव जी से पसगवां लखीमपुर में मुलाकात किया।

बता दें इससे पहले शुक्रवार को प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची यहां उनके स्वागत के लिए हवाई अड़्डे पर कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उन्होंने यूपी में फैले कथित जंगलराज पंचायत चुनाव में हुई हिंसा महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ दो मिनट का मौन भी रखा इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

दरअसल यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए प्रियंका का यूपी दौरा काफी अहम माना जा रहा है. कांग्रेस जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं. सभी सीटों पर उम्मीदवार चुनने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है प्रियंका तीन दिन तक लखनऊ में रुककर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी