diwali horizontal

वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों को संस्कृति विभाग द्वारा संचालित है मासिक पेंशन योजना

0 177

देवरिया : संस्कृति विभाग द्वारा संचालित वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों को मासिक पेंशन योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गयी है। इस तिथि तक  पात्रता व शर्तो को पूर्ण करने वाले इच्छुक कलाकार अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकेगें।यह जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने देते हुए बताया है कि मासिक पेंशन योजना दिये जाने का प्राविधान है। इसके अन्तर्गत पात्रता को पूर्ण करने वाले इच्छुक कलाकार 20 अगस्त तक निर्धारित प्रारुप पर आवेदन कर सकेगें। आवेदन पत्र को संस्कृति विभाग उ0प्र0 लखनऊ में जमा करना होगा। चयनित ऐसे कलाकारो को 2 हजार रुपये प्रतिमाह मासिक पेंशन दिये जायेगें।

इस योजना के लिये पात्रता एवं शर्ताे के अनुरुप करना होगा आवेदन

ऐसे ख्यात प्राप्त वृद्ध एवं विपन्न कलाकार जिन्होने संबंधित कला, विद्या/क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षाे तक कला प्रदर्शन किया हो तथा जिनकी आयु 60 वर्ष से कम न हो एवं आयु 24 हजार रुपये प्रतिवर्ष से अधिक न हो। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा प्रमाणित होना चाहिये एवं आयु के प्रमाण हेतु हाई

Leave A Reply

Your email address will not be published.