diwali horizontal

जौनपुर के थाना शाहगंज में पुलिस पर घर में घुसकर ताजिया तोड़ने का आरोप बड़ी संख्या में लोग ने इकट्ठे हो कर की नारेबाजी

0 373

जौनपुर : थाना शाहगंज क्षेत्र के गांव भादी में शुक्रवार रात को हंगामा हो गया यहां पुलिस पर घर में घुसकर ताजिया तोड़ने का आरोप है ताजिया तोड़ने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए नारेबाजी कर इसे पुलिस-प्रशासन और सरकार की तानाशाही बताया

गांव के लोगों में आक्रोश

यह मामला शुक्रवार रात का है मोहर्रम की तीसरी तारीख पर मुस्लिम समाज के लोग घरों में ताजिए रख रहे थे तब वहां पुलिस टीम पहुंची एक घर में घुसकर ताजिए को तोड़ दिया तब हंगामा शुरू हो गया ताजिए तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठी हो गई नारेबाजी करने लगी धार्मिक स्वतंत्रता का हनन बताया फिलहाल ताजिया तोड़े जाने को लेकर गांव के लोगों में गुस्सा है

घरों में ताजिए रखने की है अनुमति

ताजिए रखे जाने के संबंध में मुस्लिम धर्म गुरू कल्बे जावेद ने भी कहा है कि घरों में ताजिए रखने पर कोई रोक नहीं है पुलिस-प्रशासन ने सिर्फ मोहर्रम के बड़े और परंपरागत जुलूस पर रोक लगाई है लोग घरों में ताजिए रख सकते हैं और घर के ही सदस्य इसे दफनाने के लिए करबला ले जा सकते हैं पुलिस की गाइडलाइन में इस पर कोई रोक नहीं है

पिछले साल भी शाहगंज में हुआ था विवाद

खास बात यह है कि पिछले साल भी शाहगंज थाना क्षेत्र के इस गांव में मोहर्रम के मौके पर ताजिया तोड़े जाने को लेकर हंगामा हुआ था. उस समय लॉकडाउन नहीं था लेकिन भीड़ के इकट्ठे होने पर पाबंदी थी तब पुलिस-प्रशासन ने किसी तरह मामले को शांत कराया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.