diwali horizontal

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र : अनुपूरक बजट पर चर्चा में रामगोविंद चौधरी बोले- सरकार नहीं चला रही है सदन

0 195

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अनुपूरक बजट पेश किया। विपक्षी दलों के हंगामे के बीच में गुरुवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के राम गोविंद चौधरी ने सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है विधानमंडल के मानसून सत्र में गुरुवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा शुरू हो गई है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के राम गोविंद चौधरी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सदन में तथा सदन के बाहर भी समाजवादी पार्टी के नेताओं के हंगामा करने के बीच में राम गोविंद चौधरी ने कहा कि सरकार सदन नहीं चला रही तो हम जनता का समाना कैसे करें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछली कार्यमंत्रणा में जो मद 24 अगस्त के लिए निर्धारित थे, वह आज ही ले लिए गए।

इससे साफ है कि सरकार आज ही भाग जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार सदन नहीं चलाना चाहती। इससे सबसे ज्यादा समस्या तो हमें है। बाढ़, बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनता के मुद्दे कहां उठाएं। जनता को क्या कहेंगे कि उनकी बात हमने कहां उठाई। इसके साथ ही उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर रोजगार और विकास के झूठे प्रचार के आरोप लगाए।0

इससे पहले बुधवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 7,301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। रोजगार के मोर्चे पर विपक्ष के हमले झेल रही सरकार ने आलोचकों का मुंह बंद करने और युवाओं को साधने के लिए उन्हेंं डिजिटल तकनीक में सक्षम बनाने का इरादा जताया है। इसके लिए अनुपूरक बजट में 3,000 करोड़ रुपये का कोष स्थापित करने का एलान किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.