
लखनऊ : प्रयागराज के रहने वाले धनंजय सिंह के बेटे निर्वाण सिंह के जन्म से ही तालू और होंठ कटे हुए थे। स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ के अस्पताल में निर्वाण की सफल सर्जरी हुई। पिता धनंजय की खुशी का ठिकाना न रहा, उन्होंने कहा- बेटे को एक तरीके से नया चेहरा ही मिल गया केस दो स्टेशन रोड निवासी खरे दंपती अपने बच्चे के कटे होंठ और तालू के कारण परेशान रहते थे। उन्हें बच्चे के भविष्य की चिंता सताती थी। उन्हें स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के बारे में पता चला। बच्चे का सफल आपरेशन हुआ और माता-पिता की चिंता दूर हुई पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे की मुस्कान उसका आत्मविश्वास जगाती है। साथ ही बच्चे की मासूम हंसी परिवार में खुशियां बिखेरती है। कई बच्चों के हाठ व तालू जन्मजात कटे होते हैं |
जन्मजात कटे होंठ व तालू की समस्या लगभग 3000 से 5000 बच्चों में से एक को हो सकती है। यह होंठ के दोनों तरफ अथवा एक ही तरफ संभव है। सामान्यतः तालू के साथ होंठ भी कटा होता है परन्तु कभी-कभी अकेले तालू के कटे होने की सम्भावना भी रहती है स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत जन्मजात कटे होंठ और तालू वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान सज रही है। जन्मजात कटे होंठ और तालू वाले बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी के लिए पंजीकरण हो रहे हैं। अब तक 69 बच्चों का पंजीकरण कराया जा चुका है राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत जन्मजात कटे होंठ व तालू वाले बच्चों का निःशुल्क पंजीकरण स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। इसके लिए 31 अगस्त तक हेल्थ सिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपर स्पेशियालटी हास्पिटल द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मनोज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में पंजीकृत बच्चों का संपूर्ण इलाज पूर्णतया निःशुल्क किया जा रहा है । अब तक लखनऊ, बाराबंकी ,हरदोई, उन्नाव, अमेठी, फर्रूखाबाद, लखीमपुरी खीरी, सीतापुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, शाहजहाँपुर, बरेली, बलरामपुर आदि शहरों के 69 बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका है स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा वैभव खन्ना ने बताया कि अभी तक पंजीकृत बच्चों में से 17 बच्चों का सफल आपरेशन किया जा चुका है इसके साथ ही लखनऊ के अलावा अन्य जिलों से भी सभी पीड़ित निःशुल्क इलाज के लिए इस शिविर में पंजीकरण करवा सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नं 9454159999, 9565437056 पर संपर्क किया जा सकता है।