diwali horizontal

Lucknow Breaking News

0 160

आज होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज (23 अगस्त) शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी पार्थिव देह के साथ हेलीकॉप्टर में अलीगढ़ पहुंचे थे।

वैदिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराएंगे। बताया गया है कि चंदन, ढक, पीपल व आम की लकड़ी का उपयोग किया जाएगा। आचार्यों में रणधीर शास्त्री, दीपक शास्त्री, आचार्य अविनाश शास्त्री, महेंद्र देव हिमांशु, मवासी सिंह शास्त्री, नरपत सिंह, सुभाष कुमार आर्य, मनोज कुमार शास्त्री, जनेश कुमार, सत्यप्रकाश शामिल रहेंगे।गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह 4 जुलाई से एसजीपीजीआई में भर्ती थे।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ में उनके आवास, विधान भवन और भाजपा कार्यालय में रखा गया। पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ पहुंचकर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, सीएम योगी समेत कई बड़े नेताओं ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी थी।

अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर 1989 में हुए आंदोलन में कल्याण सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मुख्य भूमिका में थे। 24 जून 1991 को कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से विवाद के बाद उन्होंने भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का गठन किया था। 2004 में कल्याण सिंह फिर भाजपा में शामिल हुए। 2009 में कल्याण सिंह ने फिर भाजपा से नाता तोड़ लिया था, वे एटा से निर्दलीय सांसद चुने गए। कल्याण सिंह जनवरी से अगस्त 2015 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे और उसके बाद 4 सितंबर 2015 से 8 सितंबर 2019 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे। कल्याण सिंह लोध समाज ही नहीं यूपी में पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों के बड़े नेता थे। पिछड़े वोट बैंक को भाजपा के पक्ष में करने का श्रेय कल्याण को ही जाता है। कल्याण सिंह के पुत्र राजबीर सिंह एटा से सांसद है और उनके पौत्र संदीप सिंह योगी सरकार में राज्यमंत्री हैं।

प्रदेश सरकार पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार की तरह काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम, अतरौली गेस्ट हाउस और कल्याण सिंह के गांव मढ़ौली से लेकर नरौरा तक के सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। अतरौली गेस्ट हाउस के पास हैलीपैड बन रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी कमान स्वयं संभाले हैं। रविवार शाम में एयर एंबुलेंस से कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सारी व्यवस्थाओं पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं। सोमवार को कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अतरौली एवं मढ़ौली ले जाने की योजना है।

उसके बाद उनका अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार शाम को प्रभारी मंत्री सुरेश राणा एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम, अतरौली गेस्ट हाउस और मढ़ौली -कल्याण सिंह का गांव एवं घर से लेकर नरौरा तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। मढ़ौली में वाहनों का काफिला ले जाने एवं निकालने में कुछ दिक्कत हो सकती है। पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए अतरौली गेस्ट हाउस में रखने पर भी विचार किया जा रहा है। परिजनों से बातचीत के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अतरौली गेस्ट हाउस के पास हैलीपैड भी बन रहा है। देर रात प्रभारी मंत्री सुरेश राणा नरौरा पहुंच गए हैं और वहां की व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। सुरेश राणा ने बताया कि उनकी उम्र 50 साल की है और पिछले 30 साल से कल्याण सिंह के संपर्क में है। मेरे जैसे पता नहीं कितने लोग उनसे प्रेरणा लेते रहे हैं। उनके जाने से देश की राजनीति बड़ा नुकसान हुआ है।

कल्याण सिंह के नाम पर होगा इन शहरों में मार्गों का नाम

लखनऊ : मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर, अलीगढ़ और अयोध्या में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से मार्गों का नाम रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखा जा सकता है।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज (23 अगस्त) शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी पार्थिव देह के साथ हेलीकॉप्टर में अलीगढ़ पहुंचे थे।

वैदिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराएंगे। बताया गया है कि चंदन, ढक, पीपल व आम की लकड़ी का उपयोग किया जाएगा। आचार्यों में रणधीर शास्त्री, दीपक शास्त्री, आचार्य अविनाश शास्त्री, महेंद्र देव हिमांशु, मवासी सिंह शास्त्री, नरपत सिंह, सुभाष कुमार आर्य, मनोज कुमार शास्त्री, जनेश कुमार, सत्यप्रकाश शामिल रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह 4 जुलाई से एसजीपीजीआई में भर्ती थे।

कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम जन्मभूमि की सड़क

लखनऊ : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को घोषणा की कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। मालूम हो कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद 21 अगस्त की रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह 4 जुलाई से एसजीपीजीआई में भर्ती थे।

बता दें कि कल्याण सिंह के निधन के बाद यूपी में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। रविवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित आवास में रखा गया था, जिसके बाद विधान भवन और भाजपा पार्टी कार्यालय में भी अंतिम दर्शन हुए। आज अलीगढ़ के अतरौली स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपने पुराने भाषण में उन्होंने कहा था कि उनका जीवन भाजपा को समर्पित है। उनकी अंतिम इच्छा है कि उनका पार्थिव शरीर भाजपा के झंडे में लिपटा हो। पार्टी ने रविवार को अंतिम दर्शन के दौरान यूपी भाजपा कार्यालय में कल्याण सिंह की इस इच्छा को भी पूरा किया।

जिले में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत गंभीर

लखनऊ : जिले में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत गंभीर होने का मामला सामने आया है। जिनमें एक मासूम ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भाई को राखी बांधने अपने मायके आई बहन का बेटा चाय पीने से खत्म हो गया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मछियाही गांव निवासी पंचराम जायसवाल (55) पुत्र रामपाल के  घर में रक्षाबंधन पर्व होने के कारण मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ था। रक्षाबंधन के दिन बहू बिट्टू भी आई थी। आरोप है कि सोमवार की सुबह बहू ने चाय बनाई और उसमें कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया। चाय पीने के बाद पंचराम, जितेंद्र, सृष्टि, शिवांशी व रुद्रांश को उलटी पलटी शुरू हो गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर दो वर्षीय रुद्रांश की इलाज के दौरान मौत हो गई। रुद्रांश अपने मामा के घर रक्षाबंधन के दिन आया था। मौत होने के बाद घर में कोहराम मच गया। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि चाय में जहर होने के कारण सभी की हालत बिगड़ी है। उनका इलाज किया जा रहा है। एक मासूम की मौत हुई है। सीएमएस डॉक्टर ओपी पांडे ने बताया कि चाय पीने से हालत बिगड़ने वाले मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में हो रहा है। चिकित्सकों के प्रयास से चारों के हालत में सुधार हो रहा है। देहात कोतवाली के प्रभारी समर सिंह ने बताया कि अभी ऐसा कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है।  मामले की जानकारी मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एकजुट व्यापारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: संजय गुप्ता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल अपने 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी के मोती महल लॉन से शुरू करेगा व्यापारी स्वाभिमान जागरूकता एवं संकल्प  अभियान प्रदेश के अनेक जिलों के व्यापारी कल राजधानी में होंगे  एकजुट व्यापारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी संजय गुप्ता 24 अगस्त को प्रदेश के व्यापारी वोट के हथियार को धार देने की शुरू करेंगे तैयारी प्रदेश भर के व्यापारियों को मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में स्थापित करने की शुरू होगी मुहिम व्यापारी स्वाभिमान जागरूकता एवं संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में बाजारों में पैदल मार्च, गोष्ठियो, छोटे छोटे सम्मेलनों, मशाल जुलूस, वाहन रैली, वेबिनारो के माध्यम से व्यापारियों को जाति- धर्म की सोच से ऊपर उठकर व्यापारी सोच के साथ 2022 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में वोट देने के लिए व्यापारियों को जागरूक करेगा आदर्श व्यापार मंडलजाति धर्म में बटने से किसी का फायदा नहीं होगा: संजय गुप्ता व्यापारी से बड़ा वोट बैंक कोई नहीं :संजय गुप्ता

मानक नगर में चलाया गया जागरूकता अभियान

लखनऊ : मानक नगर में चलाया गया जागरूकता अभियान मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक इंस्पेक्टर मानक नगर अजय कुमार सिंह व महिला पुलिसकर्मियों ने फूल देकर महिलाओं तथा बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया इंस्पेक्टर अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं को अभियान की जानकारी दी और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग किया इंस्पेक्टर ने बताया की जब भी कोई समस्या हो तो ऐसे समय में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सजग होकर हिम्मत से कार्य करना चाहिए  मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जानकारी दी गई कि अगर उनके खिलाफ हिंसा हो रही है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाए इंस्पेक्टर मानक नगर अजय कुमार सिंह ने महिलाओं/बालिकाओ से यह भी कहा कि पुलिस उनकी मित्र है और उनका पूरा साथ देगी।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रेस कांफ्रेंस

लखनऊ : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रेस कांफ्रेंस  आज दोपहर 1.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी रेजीडेंसी पुराना बस स्टैण्ड चारबाग में बैठक

Leave A Reply

Your email address will not be published.