
लखनऊ : मानक नगर में चलाया गया जागरूकता अभियान मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक इंस्पेक्टर मानक नगर अजय कुमार सिंह व महिला पुलिसकर्मियों ने फूल देकर महिलाओं तथा बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया इंस्पेक्टर अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं को अभियान की जानकारी दी और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग किया इंस्पेक्टर ने बताया की जब भी कोई समस्या हो तो ऐसे समय में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सजग होकर हिम्मत से कार्य करना चाहिए मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जानकारी दी गई कि अगर उनके खिलाफ हिंसा हो रही है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाए इंस्पेक्टर मानक नगर अजय कुमार सिंह ने महिलाओं/बालिकाओ से यह भी कहा कि पुलिस उनकी मित्र है और उनका पूरा साथ देगी।