diwali horizontal

यूपी में खुल गए कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल, नियमों का पालन करना जरुरी

0 130

लखनऊ : कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ चुकी है और संक्रमण के मामले काफी कम आ रहे हैं। खासकर दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे राज्यों में कोरोना वायरस का खतरा अब कम हो गया है। कोरोना वायरस के कारण पिछले कुछ महीनों से यूपी में बंद 6th, 7th और 8th क्लास के स्कूल मंगलवार यानी आज से खोल दिए गए हैं। स्कूलों को खोलने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में इसकी घोषणा की थी और आदेश दिया था कि 4-4 घंटे की 2 शिफ्ट में क्लासेस चलाए जाएंगे

1 से 5 तक के स्‍कूलों को खोलने का लिया फैसला

कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों के आज खुल जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण में आई कमी को देखते हुए कक्षा 1 से 5 तक के स्‍कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक की ऑफलाइन क्‍लासेज 24 अगस्‍त से खुलेंगी जबकि कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्‍कूल 1 सितंबर से खोले जाएंगे

50 फीसदी बच्चों की क्षमता के साथ चलेगी पढ़ाई

योगी सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने के आदेश दिए हैं, जिसे मुताबिक सेकेंड्री, हायर सेकेंड्री, टेक्निकल, वोकेशनल एजुकेशन इंस्टीट्यूट में 50 फीसदी बच्चों की क्षमता के साथ पढ़ाई चलेगी, जबकि छोटे बच्चों की क्लासेज दो शिफ्ट में ही चलाई जाएगीबता दें कि स्कूलों को खोलने के आदेश के बाद यूपी के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने साफ कहा है कि स्‍कूलों में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी और अगर कोविड की स्थिति बिगड़ती है तो स्कूल फिर से बंद हो सकते हैं। सरकार द्वारा जारी इस आदेश में बताया गया कि 1 शिफ्ट में क्लास में सिर्फ 50% स्टूडेंट्स को ही बैठने की इजाजत मिलेगी। बाकी बचे 50% स्टूडेंट्स दूसरी शिफ्ट में पढ़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.