diwali horizontal

नई बस्ती की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पहुंचा चेयरमैन प्रतिनिधि पास दिया ज्ञापन

0 169

प्रतिनिधि हाजी रजा ने जल्द दिया समस्या निराकरण का आश्वासन

जिलाध्यक्ष पंडित अनिल त्रिपाठी ने कराया समस्याओं से अवगत

फतेहपुर : आज राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ फतेहपुर की नगर कमेटी द्वारा राधा नगर पूर्वी नई बस्ती की समस्याओं को लेकर फतेहपुर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी  रजा से मुलाकात की। जिसमें मोहल्ले में बारिश की वजह से पानी का जलभराव ,नाली ना होना जैसी कई समस्याओं से रूबरू कराया गया । चैयरमैन प्रतिनिधि द्वारा समस्याओं का निराकरण जल्द ही करवाने की संस्तुति मिली ।संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित अनिल त्रिपाठी द्वारा राधा नगर क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराया गया। इस मौके पर आशीष तिवारी, अनुराग शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, सौरभ तिवारी ,प्रेम तिवारी सहित सैकड़ों  युवा साथी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.