
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने मुख्यमंत्री डीजीपी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा सामूहिक ज्ञापन।
अचलगंज थाना प्रभारी की अमर्यादित शब्दावली से आहत निलम्बन की उठाई मांग।
उन्नाव : मामला जनपद उन्नाव के थाना अचलगंज, गाँव पचौड्डा सराय का है,जहाँ पर ताजिया निकालने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गये। हिन्दू पक्ष के ग्राम प्रधान सहित सैकड़ो लोगो का कहना है कि ताजिया दफनाने का स्थान कहीं अन्य जगह चिन्हित है। ये मुस्लिम समुदाय के लोग कई वर्षो से जबरन वही तलाब पर ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने के उदेश्य से ताजिया दफन कर रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन को सूचना दी गई ताजिया दफनाने से रोक दिया गया। किन्तु प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी दी गई इस विषय में एसएचओ को अवगत कराया गया था पर एसएचओ ने विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल प्रधान प्रतिनिधि को ही फर्जी मुकदमे में फंसाने, अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर धमकी दे डाली थी। जिससे विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने आहत है
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल उन्नाव ने अचलगंज थाना प्रभारी के द्वारा विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों से अभद्र व अमर्यादित भाषा व फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी देने के खिलाफ मुख्यमंत्री, जीडीजीपी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक उन्नाव को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें विहिप बजरंग दल के द्वारा यह मांग की गई कि ऐसे थानाप्रभारी के ऊपर कार्यवाही कर निलंबित किया जाए जो कि शासन व हिंदूसमाज की आस्था के विपरीत कार्य कर सरकार की छवि को खराब कर रहे है। यदि कार्यवाही नही होती है तो विहिप व बजरंग दल अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन करेगा। इस कार्यक्रम में प्रान्त सहमंत्री अविनाश,विभाग संयोजक नमन बाजपेयी, जिलाध्यक्ष रघुवंश मणि,जिलामंत्री अखिल,सह मंत्री गौरवेंद्र, जिला संयोजक आलोक राजपूत, सुनील गुप्ता,अच्छे लाल गौतम,धर्मेंद्र अवस्थी, आशीष जोशी,साधना दीक्षित जिलाध्यक्ष बीजेपी, शयम बहादुर,नितिन, स,आशीष जोशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।