
औरास-उन्नाव : राष्ट्रीय किसान मंच जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन संपन्न,जिसमें किसानों को संगठित करने और सरकार द्वारा की गई उपेक्षाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा, प्रदेश सरकार केवल पोस्टरों और कागजों पर ही किसानों का सम्मान कर रही है।
गौरतलब है कि विकासखंड औरास के गढ़ी फतेहाबाद ग्राम सभा में राष्ट्रीय किसान मंच जिला कार्यसमिति की बैठक का कार्यक्रम किया गया, जिसमें किसानों को संगठित करने और सरकार द्वारा की गई उपेक्षाओं पर विस्तृत चर्चा किसानों ने की।प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सर्वेश पाल ने कहा की प्रदेश सरकार केवल पोस्टरों और कागजों पर ही किसानों का सम्मान कर रही है ,अगर जल्द ही किसानों की समस्या का निवारण सरकार ने नहीं किया तो सरकारी प्रशासन के खिलाफ आंदोलनकारी नीति संगठन अपनाने पर बाध्य होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता समसुद्दीन मंसूरी ने की। इस कार्यक्रम में वक्ताओं में प्रमुख रूप से राजेश यादव,भानु प्रताप सिंह, लालता प्रसाद तिवारी,सत्यपाल सिंह, मोहम्मद हाशिम गाजी, कौशल मिश्रा, रघुवीर सिंह, रामजीवन लोधी, सुधीर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।