
उत्तर प्रदेश : विधानसभा चुनाव-2022 लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से बड़ा फैसला किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी. पार्टी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के मुताबिक अगले 15 दिन में प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा होगी. उधर आम आदमी पार्टी के इस एलान के बाद उसके समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर चल रहे तमाम कयासों को विराम लग गया है.
बता दें पिछले दिनों संजय सिंह की सपा मुखिया अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात हुई थी. जिसके बाद से ही गठबंधन को लेकर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया था. बता दें पहली बार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में आम आदमी पार्टी ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिये हर संभव प्रयास शुरू कर दिया है.