diwali horizontal

चालक संघ सिंचाई विभाग पाॅच सूत्री मांगों के लिए दिया आन्दोलन का नोटिस

0 428

सरकार एक और मानदेय अलग और टैक्सी प्रथा पर नाराजगी

लखनऊ : राजकीय वाहन चालक संध सिंचाई विभाग ने पाच सूत्रीय मांगों की पूर्ति के लिए विभागाध्यक्ष को 15 सितम्बर तक का समय दिया है। संघ की तरफ से जायज मांगों की प्रतिपूर्ति न होने, एक सरकार में ठेका वाहन चालकों को दूसरे की विभाग के सापेक्ष आधा मानदेय दिये जाने और विभाग में तीस सौ अधिक टैक्सी का उपयोग किये जाने पर खासी नाराजगी जाहिर करते हुए मांगों की प्रतिपूर्ति न होने पर 16 से वर्कटूरूल और इसके उपरान्त हड़ताल का नोटिस दिया गया है। यह जानकारी महामंत्री ओरीलाल ने दी।

संघ के अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि विभाग में पिछले दस वर्षो से लगभग 50 प्रतिशत वाहन चालक के पद रिक्त है। इन पदों पर लम्बे समय से भर्ती की मांग की जा रही है। विभाग में प्रतिवर्ष नए वाहन खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ की धनराशि आवंटित होती है लेकिन टैक्सी प्रथा के बढ़ावा देने की गरज से नए वाहन क्रय नही किये जा रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकाधिक ऐसी ठेका गाड़ियों का अधिकारी प्रयोग कर रहे है जिनका टैक्सी में रजिस्टेशन तक नही है। विभाग के अधिष्ठान 12 द्वारा लम्बे समय से वाहन चालकों को वरिष्ठता सूची जारी नही की जा रही है। यही नही प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में ठेका चालकों को 16500 रूपये प्रतिमाह और सिंचाई विभाग में 8000 रूपये मासिक देकर संचाई विभाग के ठेका वाहनर चालकों को खुला आर्थिक शोषण किया जा रहा है। विभागीय ढ़ाचे को सुनियोजित तरीके से षड़यंत्र कर टैक्सी प्रथा को नियम विरूद्व बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रेषित पाच सूत्रीय माग पत्र पर कार्रवाई नही की जाती तो नियमानुसार वर्कटूरूल और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.