diwali horizontal

शुभम श्रीवास्तव के मंडल अध्यक्ष मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां।

0 120

उन्नाव : कार्य कुशलता को दृष्टिगत उन्नाव भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत द्वारा  सुमेरपुर एवं पुरवा मंडल के मंडल अध्यक्षों के नये   नामों की घोषणा बुधवार को कर दी गई थी।जिसमें पुरवा मंडल अध्यक्ष कपिल त्रिपाठी की जगह अब मंडल महामंत्री शुभम श्रीवास्तव की कार्य कुशलता से प्रभावित पदोन्नति करते हुए पुरवा मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया गया। शुभम श्रीवास्तव को पुरवा मंडल अध्यक्ष बनाये जाने की सूचना से गदगद बीजेपी पदाधिकारियों व साथी  कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिसको लेकर गुरुवार को नगर  के मिर्री चौराहा स्थित जिला उपाध्यक्ष सतीश कुशवाहा के कार्यालय पर नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यर्पण कर व मिठाई खिलाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत-सम्मान  किया गया।

जिसमें माही संस्था कार्यकर्ता आशीष सोनकर ने श्रीराम दरबार एवं सभासद अंकित साहू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का चित्र भेंट करके भव्य स्वागत करते हुए मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की शुभकामनाएं व बधाइयाँ ज्ञापित किया।इस खुशी के उपलक्ष्य  पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए खुशी जाहिर की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सतीश कुशवाहा, जिलामंत्री डॉ.रजनीश वर्मा,सभासद राजू साहू,  संजय गुप्ता, मनोज राजपूत, गौरवेंद्र अवस्थी,नितेश शुक्ला, जीतू शुक्ला,वीरेंद्र लोधी,रंजीत राजपूत , प्रदीप शर्मा, आशिक अली,अमित सिंह,प्रखर वर्मा सहित भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.