diwali horizontal

खामियां देख डीएम ने लापरवाह मैनजर के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश।

0 102

उन्नाव : जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा उन्नाव स्थित एम.आर.एफ.सेन्टर का अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका उन्नाव की मौजूदगी में औचक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान एम.आर.एफ. सेन्टर बन्द पाया गया और सम्बन्धित संस्था का कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं पाया गया।  अधिशाषी अधिकारी द्वारा बताया गया कि एम.आर.एफ. सेंटर सम्बन्धित संस्था द्वारा पूर्ण होने पर भी हैण्डओवर नहीं किया गया। जिलाधिकारी ने जब सेन्टर में प्रवेश किया तो वहाँ आवारा मवेशी पाये गये, यही नहीं इंटरलॅाकिंग टूटी पायी गयी। लापरवाही से  कार्य कराये जाने पर सम्बन्धित जिला प्रोग्राम मैनेजर,अभिषेक राय की सेवायें समाप्त करने हेतु निदेशक स्थानीय निकाय को पत्र प्रेषित करने के सख्त निर्देश दिये।   जिलाधिकारी ने एम.आर.एफ.सेंटर के  मानक विहीन पाये जाने पर सम्बन्धित के प्रति प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.