diwali horizontal

देह व्यापार में दो युवक और तीन महिला गिरफ्तार नलकूप से तीन महिलाएं और दो युवक अश्लील हरकतों में गिरफ्तार

0 134

फतेहपुर : हथगाम पुलिस ने एक नलकूप में देह व्यापार की सूचना पर मंगलवार रात छापामारी की। पुलिस ने तीन महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से चार युवक फरार हो गए। आरोपियों का कानपुर से लेकर फतेहपुर का नेटवर्क बताया जा रहा है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। सीओ अनिल कुमार और हथगाम थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने पनहा रोड पर स्थित नलकूप में छापामारी की।

जहां पुलिस ने देह व्यापार के आरोप पर मोहम्मद मुस्तकीम निवासी वार्ड नंबर 5 कस्बा हथगाम मोहम्मद इरफान निवासी हथगाम और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से अब्दुल्लाह निवासी मऊपारा गुड्डन सर्वेश कुमार मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया आरोपी को देह व्यापार का बड़ा नेटवर्क है। आरोपी काफी दिनों से चोरी छुपे देह व्यापार की अंजाम दे रहे थे। फरार आरोपी जल्द पकड़े जाएगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.