diwali horizontal

रेडक्रॉस सोसाइटी ने पांच बार रक्तदान करने पर राम यादव को किया सम्मानित

0 127

इटावा : राम यादव तहसीलदार सदर इटावा ने पांच बार रेडक्रॉस इटावा के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में  रक्त दान करने पर इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डाक्टर के के सक्सेना कोषाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा सचिव हरीशंकर पटेल एवं स्वास्थ प्रभारी भानूप्रताप सिंह ने फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेटं करते हुए राज्य मुख्यालय,लरवनऊ द्धारा प्रदत्त प्रमाण पत्र भी प्रदान करते हुए रेडक्रास भवन,इटावा मे भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।

राम यादव तहसीलदार,इटावा ने रेडक्रास,इटावा के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आम जन को रक्त दान करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर रेडक्रास इटावा के धनश्याम भदौरिया सुधीर मिश्रा मनोज तिवारी तस्लीम आदि उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.