diwali horizontal

दशलक्षण पर्व जैन मंदिरों पर रहेगी विशेष सफाई व्यवस्था पार्षदों के ज्ञापन पर नगरायुक्त ने दिए स्वास्थय विभाग को आदेश

0 116

सहारनपुर : जैन समाज के दशलक्षण पर्व पर महानगर के सभी जैन मंदिरों में विशेष सफाई चूना व मेलाथियान छिड़काव व पानी छिड़काव आदि कराया जायेगा। यह पर्व दस दिन तक चलेगा। इस सम्बंध में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वास्थय विभाग को निर्देश दिए है। उन्होंने मंदिर क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश भी निगम के विद्युत विभाग को दिए है। पार्षद मनोज जैन मान सिंह जैन मुकेश गक्खड़ व पार्षद प्रतिनिधि नितिन सिंघल ने बुधवार को नगर निगम पहुंच कर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की और संयुक्त रुप से एक ज्ञापन देकर दशलक्षण पर्व पर महानगर के जैन मंदिर जैन बाग जैन मंदिर मौहल्ला संगियान जैन मंदिर बड़तला यादगार जैन मंदिर आवास विकास जैन मंदिर चंद्रनगर सहित सभी 23 जैन मंदिरों के क्षेत्र में विशेष सफाई

चूना मेलाथियान व पानी के छिड़काव की मांग की। पार्षदों ने नगरायुक्त को बताया कि जैन समाज के धार्मिक पर्यूषण पर्व आगामी 10 सितंबर से 19 सितंबर तक चलेंगे। इन संयमी दिनों में जैन समाज के लोग बडे़ भक्ति भाव से जैन मंदिरों में पूजा अर्चना और दर्शन के लिए नंगे पांव पैदल जाते हैं। इसके अलावा रात्रि में भी मंदिरों में धार्मिक आयोजन किये जाते है, जिनमें पुरुषों के साथ साथ महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल होते है। इसलिए इन क्षेत्रों में सफाई व विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की जानी बहुत आवश्यक है।

पार्षद मनोज जैन ने बताया कि 16 सितंबर को धूपदशमी और 19 सितंबर को कलश यात्रा निकाली जायेगी जो जैन बाग मंदिर से शुरु होकर रायवाला हलवाई हट्टा होते हुए मौहल्ला संगियान स्थित जैन मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि अनंत चतुर्दशी मुख्य पर्व है। इस दिन जैन समाज के सभी भाई बहन किसी भी प्रकार की हिंसा न हो ऐसी प्रार्थना भगवान से करते हैं। इस दिन महानगर में सभी मीट की दुकाने भी बंद रहती है ताकि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। नगरायुक्त ने नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ कुनाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर को पार्षदों के ज्ञापन के अनुरुप सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पर्वाे पर रंगोली भी बनाने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.