diwali horizontal

प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में फिर हुई चोरी तीन माह पूर्व भी हो चुकी है चोरी

0 144

बहराइच : विकासखण्ड नवाबगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में चोरों ने बीती रात दूसरी बार हाथ साफ कर विद्यालय का सामान उठा ले गये। प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर के प्रधानाध्यापक अब्दुल कादिर ने बताया कि प्रातः 7:45 पर जब विद्यालय पहुंचा तो देखा कि स्कूल के कमरों के ताले टूटे पड़े हैं तथा विद्यालय में रखा सामान भगोना बैट बाल वालीबाल पंप स्प्रे मशीन तौलिया हैंड वाश साबुन फुटबॉल खाने की थाली गिलास आदि गायब था । इस सम्बन्ध में थाना रूपईडीहा पुलिस को सूचना दी गयी है । प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर को चोरों ने खर्चपानी का अच्छा खासा धंधा बना रखा है। जहां बीती रात चोरी करने से तीन माह पूर्व भी चोरों ने विद्यालय में रखे सामानों पर हाथ साफ किया था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.