diwali horizontal

एबीवीपी व मोतीपुर पुलिस के संयुक्त सहयोग से मिशन साहसी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

0 185

बहराइच : तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत स्थित राम सागर इंटर कॉलेज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व मोतीपुर पुलिस के संयुक्त सहयोग से मिशन साहसी प्रशिक्षण आयोजित कर छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया |कार्यक्रम का शुभारंभ युवा लेखक अवधेश वर्मा, जिला संयोजक आदर्श शुक्ला उप निरीक्षक अखिलेश पांडेय महिला आरक्षी मनीषा ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद व ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया।जिला संयोजक आदर्श शुक्ला ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसमें मातृशक्ति की पूजा की जाती है। भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के की पहचान से ही संपूर्ण विश्व की निगाहें भारत की ओर बनी रहती है। यहां की संस्कृति को जानने के लिए अन्य देशों से लोग आते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी संस्कृति जिसका अनुसरण करने को बाध्य हो जाते हैं वह हमारी परंपरा एवं पौराणिक संस्कृति भारतीय संस्कृति है। जिला सहसंयोजक अमित गोंड ने कहा कि आज का समय महिलाओं का है।चाहे किसी मॉल में रिसेप्शन पर बैठी छात्रा है तो कहीं टोल प्लाजा पर कंप्यूटर ऑपरेटर महिलाएं है।उन्होंने बताया कि सेना क्षेत्र की बात की जाए तो महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।एरोप्लेन से लेकर लड़ाकू विमानों तक आज महिलाएं के हाथ में कमान है।महिला आरक्षी मनीषा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना घटित होने अथवा किसी व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर आप लोग तत्काल पुलिस तथा हेल्पलाइन से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकती हैं | आपकी हर संभव तत्काल मदद की जाएगी | कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला सोशल मीडिया प्रमुख रविकांत दीक्षित ने किया।इस मौके पर प्रधानाचार्य संतोष सिंह,राहुल,स्वाति,प्रिया,मुस्कान, अंतिमा तिवारी,प्रिया शुक्ला,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.