diwali horizontal

शिक्षक राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण मुख्य विकास अधिकारी शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों को किया सम्मानित

0 169

सीतापुर : शिक्षा निदेशक बेसिक उ0प्र0 लखनऊ के पत्र दिनांक 03.09.2021 द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आज दिनांक 10.09.2021 जनपद सीतापुर में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उक्त समारोह में राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019 प्राप्तकर्ता नीलम कुमारी प्रधानाध्यापक प्रा०वि० मिश्रापुर, वि०ख० खैराबाद सहित कुल 55 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनपद के लिए गौरव की बात है कि लगभग 17000 शिक्षकों में से 55 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंनेे कहा कि शिक्षक अथक परिश्रम से बच्चों को शिक्षा प्रदान करते है, जो सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा।

विशिष्ट योग्यता वाले बच्चों को शिक्षित करने में लगे शिक्षकों के विशेष योगदान की भी मुख्य विकास अधिकारी ने सराहना की। डायट प्रचार्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त शिक्षकों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित मानकों पर ए0आर0जी0 टीम द्वारा स्थलीय सत्यापन के उपरान्त किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों, अतिथियों व वरिष्ठ अधिकारियों का आभार प्रकट किया तथा चयनित शिक्षकों से भविष्य में भी इसी प्रकार अपना उत्कृष्ट योगदान देते रहने की अपेक्षा की।


उक्त समारोह में मुख्य विकास अधिकारी महोदय के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी महोदय, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर, जिला समन्वयक प्रशिक्षण, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, खण्ड शिक्षा अधिकारी गण, जिला व्यायाम शिक्षक, एस0आर0जी0 टीम तथा वरिष्ठ ए0आर0पी0 गण आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.