diwali horizontal

शिक्षक एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

0 87

शिक्षक स्व जय प्रकाश सिंह के 17वें निर्वाण तिथि पर सम्मानित किये गये शिक्षक व मेधावी छात्र व पत्रकार

बहराइच :  हुजूरपुर रोड स्थित एम.एम.लान आडिटोरियम में सेवा क्लब व जय लक्ष्‍मी ग्रामोघोग सेवा संस्‍थान के संयुक्त तत्‍वाधान में शिक्षक व समाजसेवी वी.पी.सिंह के संयोजकत्‍व में शिक्षक स्व. जय प्रकाश सिंह की सत्रहवीं पुण्यतिथि पर पत्रकार, शिक्षक व मेधावी छात्र सम्‍मान समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम की अध्‍यक्षता लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता, संचालन कवि व पत्रकार योगेन्द्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्‍भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है जो कि समाज के विकास में महती भूमिका निभाता है।

शिक्षक हर दशा मे समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है,ऐसे शिक्षक की पुण्‍य तिथि पर उनके शिक्षक पुत्र वी.पी.सिंह द्वारा सेवानिवृत्‍त शिक्षकों कर्मयोगी शिक्षकों व छात्रों को सम्‍मानित करना एक विशिष्‍ट कार्य है। आधुनिक युग में निस्‍वार्थ भाव से समाज में समाज के प्रति समर्पित होकर प्रतिभा का सम्‍मान बुजुर्गों का आदर व असहाय निशक्‍तों की मदद करने वाले लोग बहुत कम दिखाई देते हैं। जिस क्रम में शिक्षक वी.पी. सिंह का यह कार्य सराहनीय है। जिस राष्‍ट्र के नागरिक शिक्षित व स्‍वस्‍थ्‍य होंगे उस राष्‍ट्र की प्रगति कोई नही रोक सकता।

कार्यक्रम की अध्‍यक्ष्‍ता कर रहे लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि सामाजिक न्‍याय के लिए बिना बराबरी पर खड़े होकर प्रत्‍येक कार्य सम्‍भव है लेकिन यह सब शिक्षा के माध्‍यम से सम्‍भव बनाया जा सकता है, छात्रों के उत्‍साह वर्धन व शिक्षकों के सम्‍मान में ऐसे कार्यक्रमों की सदैव आवश्‍यकता है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम लाल श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा से समाज में बदलाव के साथ साथ प्रगति भी निर्धारित है। जिसके क्रम में शिक्षक व छात्रों का उत्‍साहवर्धन नितान्‍त आवश्‍यक है। ऐसे में वी.पी.सिंह द्वारा विगत 16 वर्षों से किया जाने वाला यह कार्य अत्‍यन्‍त सराहनीय है।

उक्‍त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता चंद्रशेखर सिंह आजाद, ब्लाक प्रमुख कैसरगंज संदीप कुमार सिंह बिसेन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फखरपुर रणवीर सिंह मुन्ना सिंह भगत सिंह इंटर कॉलेज प्रबंधक सुरेश प्रकाश सिंह,ओम प्रकाश अवस्थी,पवन वर्मा,जे.पी.यादव,तेज प्रताप सिंह,बादशाह सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी स्वामीनाथ,मनोज सिंह,वी.पी. सिंह,अरविंद सिंह विसेन,शान्‍तनु रघुवंशी,सुनील सिंह आदि अतिथि व पत्रकार सहित क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों से आये हुए शिक्षकों व छात्र छात्राओं को स्‍मृति चिन्‍ह देकर सम्‍मानित किया गया। उक्‍त कार्यक्रम में 250 से अधिक मेघावी एवं प्रतिभावान छात्रों, आदर्श शिक्षकों, सेवानिवृत्‍त शिक्षकों आदि को स्‍मृति चिन्‍ह व उपहार से सम्‍मानित किया गया। अवसर पर अटल सिंह, हसनैन कमाल,अनिल सोनी, शशिकांत श्रीवास्तव,अजय कुमार उत्तम,संजय सिंह आदि सहित सैकडों की संख्‍या में लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.