
अलाउंसमेन्ट के जरिये किया जागरूक, घरों पर चस्पा कराए पोस्टर
सहारनपुर : उत्तरप्रदेश में कई जनपदों में हुई शराब दुखांतिका के बाद जिला सहारनपुर आबकारी विभाग चौकन्ना है, शनिवार को आबकारी दल ने गाँव बिजोपरा, बिजोपुरी, सरकडी व आसनवाली में अवैध शराब सेवन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया, उप आबकारी आयुक्त व जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार के निर्देशानुसार आबकारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह व मनोज शर्मा ने प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षको के साथ उक्त सभी गांवो में भ्रमण किया, ग्राम बिजोपुरा, बिजोपुरी, सरकडी और आसनवाली में लोगो से संपर्क कर अवैध मदिरा के विरुद्ध जागरूक किया गया आबकारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह द्वारा उक्त गांवो में लाउडस्पीकर से अवैध मदिरा से होने वाले नुकसानों की

अवैध मदिरा का कार्य करने वालो के विरुद्ध दण्ड से अवगत कराते हुए आमजन से सहयोग की अपील की तथा अपना मोबाइल नम्बर भी गांव वालों को उपलब्ध कराया, गांवो में जगह जगह अवैध मदिरा के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर भी लगवाए, आबकारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुये बताया कि शराब सेहत के लिए हानिकारक होती, फिर भी कोई इसके सेवन का आदी है तो वह उत्तरप्रदेश सरकार की दुकानों से ही खरीद कर वैध मदिरा का ही सेवन करे इसके अतिरिक्त अन्य अमानक श्रोतों से खरीद कर ली गयी शराब मानक के विपरीत होती है जो जहरीली भी हो सकती है
इसके सेवन से जान भी जा सकती है ओर गंभीर बीमारियां भी हो सकती है, नेत्र ज्योति भी जा सकती है, उन्होंने अलाउंसमेन्ट के जरिये शराब पीने वाले सभी व्यक्तियों को सूचित एवं सचेत किया है कि अवैध अड्डो से विकने वाली मदिरा स्वास्थ्य के लिए घातक और जहरीली हो सकती है, अतः आप जहर नही शराब पियें और शराब का सेवन केवल सरकार द्वारा खोली गई मदिरा की दुकानो से ही खरीदकर करें, यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से मदिरा का निर्माण या बिक्री करता है तो उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़े दंड यहां तक कि मृत्युदंड तक का प्रावधान किया है, अवैध मदिरा का कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के साथ साथ गुंडा/गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाई की जाएगी तथा ऐसे लोगो की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
यदि किसी भी व्यक्ति को अवैध मदिरा का कारोबार करने वाले व्यक्ति की जानकारी मिलती है तो आपसे अनुरोध है कि आप उसकी सूचना मेरे सरकारी मोबाइल नम्बर 9454466440 पर अवश्य उपलब्ध कराएं। आप जिम्मेदार नागरिक है और अपनी जिम्मेदारी अवश्य निभाये, आपके द्वारा दी गयी सूचना किसी के जीवन का बचाव कर सकती है, आपके द्वारा दी गयी सूचना पर यथा शीघ्र कार्यवाई की जाएगी और आपका नाम व पहचान गुप्त रखी जायेगी।