diwali horizontal

जयोत्री अकादमी में वन शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया

0 164

इटावा : कस्बा के विधूना रोड स्थित विद्यालय जयोत्री अकादमी में वन शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वन मंडल कार्यालय इटावा के तत्वाधान में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस का आयोजन मुख्य अतिथि बलराम कृष्ण वशिष्ठ प्रतिनिधि नरायण सेवा सस्थान उदयपुर एवं विद्यालय के संस्थापक पूर्व चैयरमैन भरथना मनोज पोरवाल की उपस्थिति में वृक्षारोपड़ कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि बलराम कृष्णवशिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ नरायण सेवा सस्थान उदयपुर से जुड़कर गरीब, असहाय एवं शारीरिक अक्षमताओं से परेशान लोगों की सेवा करते है। पौधरोपड़ कार्यक्रम वशिष्ठ द्वारा मत्रोच्चारण की बीच सम्पन्न कराया गया। विद्यालय के संस्थापक मनोज पोरवाल ने कहा कि वन कर्मचारी वन अपराधों को रोकने के लिये पूरी मेहनत से कार्य करते है। उनकी सजगता के चलते वनों तथा वन्य जीवों की सुरक्षा हो रही है।

वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी सुरक्षा को लेकर काफी जोखिम भरा होता है फिर भी वह अपने कर्तव्य पर डटे रहते है। विद्यालय निदेशक नितिन पोरवाल व प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा शहीद हुये वन्यकर्मियों के याद में वृक्षारोपड़ कार्यक्रम के तहत सैकड़ों फलदार वृक्षों को रोपित किया,साथ ही वन तथा वन्य जीवों की सुरक्षा के लिये अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीद वनकर्मियों की सेवाओं को याद करते हुये दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान एचओडी शीला मिश्रा, प्रदीप भदौरिया, अमित तिवारी, गोविन्द शाक्य, सुमित यादव, संजीव तिवारी, रामबरन यादव, अनिल कुमार, श्यामप्रकाश बर्मा, ललित यादव, राजीव कुमार, शोभित अग्रवाल, जितेंद्र कुमार सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.