diwali horizontal

विशाल बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के अवध प्रांत के महामंत्री

0 207

लखनऊ : समूचे देश में आक्रामक विचारों से कार्य कर रहे भारत तिब्बत समन्वय संघ ने विशाल मिश्र को अवध प्रांत का महामंत्री मनोनीत किया है। विशाल मिश्र अब तक संघ के लखनऊ जनपद के युवा विभाग के जिला अध्यक्ष थे। तिब्बत की आज़ादी और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति साधना में लगे इस संगठन के केंद्रीय संयोजक हेमेन्द्र तोमर ने विश्वास जताया कि संगठन के कार्यों को मिश्र पूर्ण लगनशीलता से करेंगे। साथ ही भरोसा जताया कि विशाल मिश्र भारत तिब्बत समन्वय संघ को मजबूती प्रदान करेंगे और संघ में सशक्त भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री अरविन्द केशरी व विजय मान, अवध प्रांत के प्रांत संरक्षक महेश नारायण तिवारी व डॉ रजनीश सिंह, प्रांत अध्यक्ष कुशाग्र वर्मा, महामंत्री मुकेश तिवारी, प्रांत सह संयोजक प्रचार व आईटी पवन श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों ने विशाल मिश्र को अवध प्रांत के महामंत्री पद पर प्रोन्नत होने पर बधाई दी।

इस मौके पर महामंत्री विशाल मिश्र ने कहा कि संघ ने नई जिम्मेदारी के साथ जो मुझमें विश्वास व्यक्त किया है उसके प्रति मैं सभी पदाधिकारियों का आभारी हूं। संघ के उद्देश्य की पूर्ति हेतु मैं सदैव कटिबद्ध रहूंगा। उन्होंने कहा कि आगामी 17 अक्टूबर को अयोध्या में प्रांत कार्यकारिणी बैठक के निमित्त हम सब लग के सफल बनाने में जुटने जा रहे। जहां भगवान  राम की शरण में जाकर भगवान भोले नाथ के मूल स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन के चंगुल से छुड़ाने की रणनीति भी बनेगी और प्रार्थना भी की जायेगी। भारत-तिब्बत समन्वय संघ चीन से भारत को सुरक्षित करने के लिए तिब्बत की स्वतंत्रता व बाबा भोले के मूल गांव कैलाश-मानसरोवर की मुक्ति के लिए कार्य करने वाला जाग्रत संगठन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.