diwali horizontal

यूपी में अब्बाजान के बाद अब चचाजान की एंट्री दिलचस्प है मुकाबला

0 169

दिल्ली : यूपी में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चली हैं। जिसके क्रम में पक्ष और विपक्ष की तरफ से जुबानी जंग भी चल रही है। प्रदेश में पहले एक बयान में अब्बाजान और अब एक नए बयान में चचाजान जैसे शब्द सुनाई दे रहे हैं। वैसे तो ये महज समाज में प्रयोग किए जाने वाले शब्द हैं लेकिन राजनीतिक पृष्ठभूमि के आधार पर नजर डाली जाए तो ये एक दूसरे के प्रति किए गए बड़े तंज हैं। दरअसल कुछ समय पहले सूबे मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जुबानी प्रहार करते हुए उनके पिता एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए अब्बाजान शब्द का प्रयोग किया था। जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन पर पलटवार किया था और प्रदेश में सियासी जंग तेज हो गई थी।

अब जब उस बात को कुछ समय बीत चुका है तब एक और बयान चचाजान ने एक बार फिर सियासी चर्चाएं बढ़ा दी हैं। अब इस बार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने एक बयान में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को घेरा। प्रदेश के हापुड़ जनपद में राकेश टिकैत एक सभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और ओवैसी एक ही टीम हैं। इसलिए भाजपा को गाली देने पर यूपी में ओवैसी पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा। उन्होंने ओवैसी पर तंज कसते हुए आगे कहा कि भाजपा के चचाजान अब उत्तर प्रदेश में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि, अब जनता जान चुकी है कि भाजपा कैसी राजनीति करती है। समय आने पर जनता सबक जरूर सिखाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.