diwali horizontal

डेंगू पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से ज़िलाधिकारी द्वारा गठित की गई 24 इंसिडेंट कमांडरों की टीम

0 81

ज़िलाधिकारी द्वारा समस्त इंसिडेंट कमांडरों का निर्धारित किया गया कार्यदायित्व

घर घर जा कर चेक करेगे लार्वा लार्वा मिलने पर सम्बंधित के विरुद्ध करेगे कड़ी कार्यवाही

लखनऊ : डेंगू पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से ज़िलाधिकारी  अभिषेक प्रकाश द्वारा कल स्मार्ट सिटी सभागार में 24 इंसीडेंट कमांडरों की टीम गठित की गई थी। जिसके क्रम में आज ज़िलाधिकारी द्वारा समस्त 24 इंसिडेंट कमांडरों के कार्यदायित्वो का निर्धारण किया गया। उन्होंने बताया कि समस्त इंसिडेंट कमांडर अपने अपने क्षेत्रों/सेक्टरों में भृमणशील रहकर

निमन्वत कार्यवाही कराना सुनिश्चित कराएंगे

1 डेंगू प्रसार को नियंत्रित करने के दृष्टिगत समस्त इंसिडेंट कमांडर अपने क्षेत्राधिकार में कार्यालयों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं आवासीय भवनों तथा कालोनियों का सघन निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी स्थान पर कूड़ा, जलभराव जैसी लार्वा उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों पर निरोधात्मक उपायों के अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर सम्बंधित सम्पत्ति के स्वामी एवं अध्यासी के विरुद्ध गंभीरता प्रकरणो में विधिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

2 ज़िलाधिकारी ने बताया कि डॉक्टर हिमांशु द्वारा डेंगू उपचार के लिए SOP तैयार किया गया है जिसकी साफ्ट कॉपी सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी इंसिडेंट कमांडर क्षेत्रों में उक्त SOP की साफ्ट कॉपी डॉक्टर मिलिंद से प्राप्त करके समस्त क्लिनिक, नर्सिंगहोम, अस्पताल व मेडिकल प्रैक्टिशनर आदि को उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक उपचार केंद्र के ज़िम्मेदार व्यक्ति द्वारा उक्त SOP के अनुसार ही उपचार किया जाए तथा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत ही उक्त SOP से उपचार अपनाया जाए।

ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा और 18 सितम्बर को की गई कृत कार्यवाही का विवरण ज़िलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। ज़िलाधिकारी ने बताया कि उक्त आदेशों का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की शिथिलता पर किसी भी क्षेत्र में डेंगू अधिक प्रसार अथवा उपचारात्मक दोष के प्रकरण में सम्बंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के लिए SOP बनाया गया है, जिसके अनुसार ही हास्पिलत, क्लिनिक, नर्सिंगहोम व मेडिकल प्रैक्टिशनर आदि को डेंगू रोगियों को उपचार उपलब्ध कराना है। डेंगू उपचार के लिए बनाए गए SOP के मुख्य दिशा निर्देश निमन्वत है

1 SOP के अनुसार डेंगू एडिस मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर प्रायः दिन में काटते है और यह साफ पानी मे पैदा होते है। डेंगू रोगी को तेज बुखार, एब्डोमिनल पेन, उल्टी, लिवर एनलार्जमेंट व प्लस गिरने जैसे लक्षण प्रतीत होते है। उक्त लक्षण वाले रोगियों का तत्काल डेंगू जांच कराना सुनिश्चित कराया जाए।

2 डेंगू की जांच के उपरांत यदि रोगी पॉज़िटिव आता है तो उसका तत्काल उपचार शुरू कराया जाएगा। यदि रोगी का प्लेटलेट काउंट 10000 से नीचे जाता है तो तत्काल उसके लिए प्लेटलेट की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। यदि रोगी को इंटरनल ब्लीडिंग होती है तो उसको ब्लड चढ़ाने की कार्यवाही की जाएगी। उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.