diwali horizontal

उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

0 152

सरकार ने पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया : मोहनीश त्रिवेदी

लखनऊ : आज दिनांक 17 सितम्बर 2021 को ऐशबाग स्थित उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों द्वारा अपनी बंद पड़ी मशीनों की पूजा अर्चना की गई व भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना की गई की 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बने ताकि अगले वर्ष पीड़ित पुश्तैनी टिम्बर व्यापारी अपनी चलती आरामशीन,प्लाईवुड, विनियर की चलती पूजा कर सके।

त्रिवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार किए हुए 4 साल से ज्यादा हो गया है अब तो ई लॉटरी में लाइसेंस पाए व्यापारी भी पीडितों की श्रेणी में आ चुके है। संगठन 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनवा कर पीड़ित पुश्तैनी व ई लॉटरी में लाइसेंस पाए टिम्बर व्यापारियों को न्याय दिलवाने के लिए संकल्पबद्ध है। आज ऐशबाग स्थित कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती को मानने वालो में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री नदीम अहमद,प्रदेश सचिव रूप यादव, पवन प्रजापति सहित तमाम टिम्बर व्यापारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.