diwali horizontal

यूपी में एक पारदर्शी एवं जिम्मेदार राजनैतिक व्यवस्था स्थापित करेगी जन संघ पार्टी

0 158

लखनऊ : जनसंघ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेंद्र सिंह ने आज प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस प्रेस वार्ता में पार्टी के मूल एजेंडा और आगे आगामी चुनाव के संबंध में जानकारी दी गई। यह पार्टी मुख्यता 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बलराज मधोक द्वारा निर्मित संविधान का अनुसरण कर रही है। प्रेस वार्ता में कहा गया है कि आज पार्टियां जन समस्याओं से दूर स्वयं के लिए काम कर रही हैं। यह जनसंघ पार्टी प्रदेश के युवाओं और साफ छवि एवं कर्मठ युवाओं के साथ मिलकर के सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। जन संघ का मुख्य उद्देश राष्ट्रवाद और राष्ट्रहित की भावना है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि पार्टी इस बात के लिए संकल्प लिए हुए हैं कि जितने लंबित मामले हैं उनको जल्द से जल्द सुनवाई करके दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलवायेगी। साथ ही साथ अगले 5 वर्ष में 5 लाख से ज्यादा रोजगार लोगों को दिलाया जाएगा इसके अलावा छुट्टा पशुओं के लिए पशुघर बनाने का इंतजाम किया जाएगा जनता की मूलभूत सुविधाओं बिजली पानी और सीवर जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्टी संकल्पबद्ध है। माता में यह भी कहा गया कि 2022 आगामी चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रभारी अनिल नायक, उपाध्यक्ष उमेश कुमार, महासचिव महेश चंद्र शर्मा, सचिव तेज बहादुर, चुनाव प्रभारी नरेश राणा और अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.